तीर्थंकर बाल वर्धमान समूह
8 वर्ष से 11 वर्ष आयु वर्ग
प.पू. विशुद्धरत्न नगरगौरव श्रमण श्री 108 सुप्रभसागर जी मुनिराज
की मातृभूमि में प्रथमबार
संस्कार, साधना एवं सम्यक् ज्ञान के तीन दिवस - बालक एवं बालिकाओं हेतु पूर्णतः आवासीय शिविर।
एक फॉर्म = एक शिविरार्थी। एक से अधिक बच्चों हेतु फॉर्म अलग-अलग भरें।
शिविरार्थी की आयु के अनुसार समूह स्वतः निर्धारित होगा।
8 वर्ष से 11 वर्ष आयु वर्ग
12 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग
16 वर्ष से 21 वर्ष आयु वर्ग
शुक्रवार, शनिवार, रविवार · 02, 03, 04 अक्टूबर 2026
समय में आवश्यकतानुसार परिवर्तन संभव है। गुरुदेव के प्रवचन एवं सम्यक् समाधान नियत समय पर शिविर स्थान पर ही होंगे।
रजिस्ट्रेशन से पूर्व पालक एवं शिविरार्थी कृपया सभी नियम ध्यानपूर्वक पढ़ें।
शिविर पर्यंत सभी शिविरार्थियों का रुकना अनिवार्य है। दि. 01/10/2026 को सायं 05:00 बजे तक शिविर स्थान पर पहुँचना अनिवार्य है।
मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ में रखने की अनुमति नहीं है। आवश्यक संपर्क हेतु शिविर कार्यालय का क्रमांक पालकों को दिया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ 3 पासपोर्ट साइज़ फोटो शिविर स्थल पर अवश्य लेकर आएँ।
प्रत्येक शिविरार्थी को - बालक : 2 धोती-दुपट्टे एवं 2 टी-शर्ट; बालिका : 1 साड़ी, 1 दुपट्टा एवं 2 टी-शर्ट - आयोजक समिति द्वारा दिए जाएँगे। नोट : लोअर, पैंट एवं लेगिंग आपको स्वयं लेकर आना है।
दैनिक जीवन की सामग्री व आवश्यकता की दवाई अपने साथ लेकर आना है। नियमित दवाई चल रही हो तो फॉर्म में अवश्य लिखें।
पूजन-पाठन की समस्त सामग्री आयोजक समिति द्वारा दी जाएगी।
शिविर में आने वाले बच्चों की पूर्ण देखभाल आयोजन समिति द्वारा की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि : 28 सितम्बर 2026